CURRENT AFFAIRS 29-09-2020
हाल ही में किस विकेटकीपर ने T- 20 मैच में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विकेट के पीछे 92 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है?
– एलिसा हिली
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलिसा हिली ने T-20 मैच में धोनी के रिकॉर्ड तोड़ते हुए विकेट के पीछे 92 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें से 42 कैच तथा 50 स्टंपिंग किया है जबकि धोनी ने 91 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे आउट किया है।
हाल ही में किस शहर में “सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स” स्थापित किया जाएगा?
– ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में “सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स” की आधारशिला रखी गई है।
मंत्रिमंडल ने इसकी स्थापना की मंजूरी फरवरी 2019 में दी थी।
इसकी स्थापना के लिए अनुमानित खर्च 170.99 करोड़ रुपए तक का आएगा।
हाल ही में राज्यसभा और लोकसभा की मंजूरी के बाद किसने कृषि विधायकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
उत्तर – रामनाथ कोविंद
लोकसभा तथा राज्यसभा में कृषि विधायकों की मंजूरी के बाद इस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिसके बाद अब यह विधेयक नए कानून बन गए हैं।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र सभा के किस सत्र को संबोधित किया है?
– 75 वें
26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को ऑनलाइन संबोधित किया है।
नरेंद्र मोदी जी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह तीसरा संबोधन था।
प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को किस देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है?
– ताइवान
प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को ताइवान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन विश्व भर में सूचना के लिए यूनिवर्सल एक्सेस के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाता है।
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है?
– श्रीलंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के बीच पहली बार आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें श्रीलंका के साथ बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है।
हाल ही में किस राज्य ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है?
– उत्तर प्रदेश
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है। इसके अलावा कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिवार को 10 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
– 27 सितंबर
प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन 1980 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान लागू किया गया था।
इस वर्ष 2020 में पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय है -“पर्यटन और ग्रामीण विकास”।
भारत को वर्ष 2019 में पर्यटन दिवस का मेजबान देश चुना गया था।
विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
– 28 सितंबर
प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
हाल ही में जसवंत सिंह का निधन हो गया है, वह कितने वर्ष के थे?
– 82 वर्ष
अटल बिहारी बाजपेई सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इनका मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम का इलाज चल रहा था। यानी कि अंगों में ठीक से काम करना बंद कर दिया था।
Also Read-
- CURRENT AFFAIRS-28-09-2020
- CURRENT AFFAIRS 26-09-2020
- CURRENT AFFAIRS 25-09-2020
- CURRENT AFFAIRS 24-09-2020
- CURRENT AFFAIRS 23-9-202
HPGK MOCK TEST, HPGK MOCK TEST-1, GK QUIZ MOCK TEST-1,
INDIAN GEOGRAPHY, PHYSIOGRAPHY OF INDIA, INDIAN RIVER SYSTEM,
महात्मा बुद्ध के बारे में जानें
पझोता आन्दोलन-1942, क्या था मंडी षड्यंत्र
सूर्य ग्रहण कैसे होता है , जाने क्या थी काल कोठरी की घटना, धामी गोली काण्ड,