SATURN

  • शनि ग्रह आकार के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है. आपकी जानकारी के लिए बता दे सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है.
  • Saturn Planet का नाम रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार God Jupiter के पिता के नाम पर रखा गया था.
  1. शनि ग्रह के चारो और पाए जाने वाले Rings के कारण इस ग्रह को सौरमंडल का सबसे आकर्षित(Most Attractive planet of the Solar System) ग्रह कहा जाता है
  2. Saturnकी घूर्णन(Rotation) दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है, अर्थात शनि ग्रह की घूर्णन दिशा पृथ्वी के समान है.
  3. Saturn उन पांच ग्रहों में से एक है जिसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है और यह सौरमंडल की पांचवीं सबसे चमकीली वस्तु भी है.

Atmosphere of Saturn

Saturn

शनि हल्के पीले रंग का दिखाई देता है क्योंकि इसके ऊपरी वायुमंडल में Amonia Crystal होते हैं, अमोनिया बर्फ की इस सबसे ऊपरी परत के नीचे बादल होते हैं जो मोटे तौर पर पानी की बर्फ के बने होते हैं.

Saturn Planet  के चारो और Rings (छल्ले) बने हुए हैं जो की बहुत पतले है

Rings (छल्ले) संख्या 7 है, इन्हें Telescope की मदद से आसानी से देखा जा सकता है.

शनि ग्रह का औसत तापमान  -178 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहता है.

शनि का आंतरिक भाग बहुत गर्म है, जिसका तापमान 11,700 ° C (21,000 ° F) तक के स्तर को आसानी से पार कर लेता है.

Saturn  सूर्य से प्राप्त होने वाले विकिरण से लगभग 2.5 गुना अधिक विकिरण उत्सर्जित करता है.

Saturn Planet को एक गैस ग्रह के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इसमें एक ठोस चट्टानी कोर भी है जो हाइड्रोजन और हीलियम से घिरा हुआ है.

Saturn Planet पर पाई जाने वाली ऋतुएँ शनि ग्रह की स्वयं उत्पन्न की गई  गर्मी से बदलती है, इस ग्रह का मौसम सूर्य पर निर्भर नहीं करता.

Saturn  पर बहुत तेज़ हवाएं चलती हैं जिनकी गति जो की लगभग 1800 किमी प्रति घंटे की तेजी से चलती है. जो की पृथ्वी पर चलने वाली हवाओ से 5 गुना अधिक तेज है  Saturn Planet पर चलने वाली हवाएं सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहो पर चलने वाली हवाओ से भी तेज होती है.

Saturn Planet पर अंडाकार आकार के तूफान आते है जोकि बृहस्पति ग्रह के तुफानो के समान हैं, वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि दक्षिणी ध्रुव पर एक भंवर भी है जो पृथ्वी पर आने वाले तूफानों से मिलता-जुलता है.

Saturn पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 100 गुना अधिक है.

Saturn का वायुमंडल लगभग 96% हाइड्रोजन और 4% हीलियम से बना है, जिसमें अमोनिया, एसिटिलीन, ईथेन, फॉस्फीन और मीथेन जैसी गैस भी पाई जाती है.

Saturn के छल्लों में कई ऐसे कण होते हैं जो धूल के कणों की तरह छोटे और पहाड़ों से भी बड़े हो सकते हैं.

विज्ञानिको के अनुसार Saturn के छल्ले क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और चंद्रमाओं से बने है जो कि बड़े पैमाने पर शनि के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण द्वारा चकनाचूर हो गए थे.

सौरमंडल में Saturn सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है. उदाहरण के तोर पर यह आसानी से पानी के एक पूल में तैर सकता है.

Saturn Planet का वायुमंडल 60 किमी तक फैला है और वायुमंडल की सबसे ऊँची परत में, हवा की गति 1,800 किमी घंटा तक पहुँच जाती है.

Saturn Planet की सतह सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहों में से सबसे समतल है.

Saturn के व्यास को देखते हुए, लगभग 750 पृथ्वी Saturn में और 1600 शनि सूर्य के अंदर फिट हो सकते हैं.

What is Rotation and Revolution time of Planet Saturn?

Saturn को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 29.4 पृथ्वी वर्ष लगते हैं.

शनि पर, दिन छोटे होते हैं और पृथ्वी पर इसकी तुलना में वर्ष लंबे होते हैं

Saturn Planet का औसत वेग 9.64 किमी प्रति सेकंड है जबकि पृथ्वी का औसत वेग 30 किमी प्रति सेकंड है.

Saturn Planet की सूर्य से दुरी लगभग 1.4 बिलियन किमी (886 मिलियन मील) या 9.5 AU है.

How many Satellites are of Saturn Planet ?

विज्ञानिको के अनुसार Saturn के कुल 150 प्राकृतिक उपग्रह(Satellites) हो सकते है परन्तु इनमे से अभी तक सिर्फ 62 प्राकृतिक उपग्रहों को ही वैज्ञानिक मान्यता मिल पाई है

शनि ग्रह का चंद्रमा Titan दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है, और यह बुध (सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह) से भी बड़ा है सौर मंडल सबसे बड़ा चंद्रमा गेनीमेड है जोकि बृहस्पति ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है

टाइटन की जमी हुई सतह में तरल मीथेन झीलें और एक परिदृश्य है जो जमे हुए नाइट्रोजन से ढका हुआ है.

What is the density and Magnetic field of Planet Saturn ?

Size comparison of Saturn with Earth

शनि की औसत कक्षीय दूरी 1.43 x 109 किमी है. इसका अर्थ है कि Saturn , औसतन, पृथ्वी से सूर्य की दूरी का लगभग 9.5 गुना है

Saturn  का आयतन 827,129,915,150,897 घन किलोमीटर व्
द्रव्यमान 568,319,000,000,000,000,000,000,000 Kg है.

Saturn  का घनत्व 0.687 ग्राम प्रति घन मीटर व् भूतल क्षेत्र 42,612,133,285  वर्ग किलोमीटर है

Saturn  की सतह का गुरुत्वाकर्षण बल 10.4 प्रति सेकंड वर्ग मीटर है और इस ग्रह का Escape Velocity यानिकी पलायन वेग 129,924 किमी / घंटा है.

Saturn  का चुंबकीय क्षेत्र बेहद शक्तिशाली है, शनि का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की तुलना में 578 गुना अधिक शक्तिशाली है.

Saturn  का व्यास 120660 किमी और अक्ष का झुकाव 26.7 डिग्री है.

aturn  के Enceladus चंद्रमा को लेकर NASA के विज्ञानिको का मानना है कि इस चंद्रमा पर एलियन जीवन हो सकता है. इसी कारनवश NASA ने इस चन्द्रमा के पास चक्कर लगा रहे Cassini अंतरिक्ष यान को नष्ट करने का फैसला किया है, क्युकि भविष्य में यान में आई तकनीकी खराबी के कारण ये अंतरिक्ष यान  Enceladus चंद्रमा व् यह रहने वाले एलियन के जीवन को प्रभावित न कर दे.

अब तक कुल चार अंतरिक्ष यान द्वारा Saturn का दौरा किया गया है, ये हैं Pioneer 11, Voyager 1, Voyager 2 और Cassini, कैसिनी ने 1 जुलाई, 2004 को शनि कि कक्षा में प्रवेश किया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!