CURRENT AFFAIRS

CURRENT AFFAIRS 02-12-2020

CURRENT AFFAIRS 02-12-2020

Current Affairs is very important component for the aspirants preparing for the various competitive examination. This website will provide Current Affairs Daily Dose to the aspirants. So keep scrolling this website on daily basis.

CURRENT AFFAIRS

हाल ही में कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा तलाश किए जाने वाले शब्द के तौर पर किसे वर्ड ऑफ द ईयर 2020” चुना गया है?
क्वारंटाइन

कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा तलाश किए जाने वाले शब्द के रूप में “क्वारंटाइन” को “वर्ड ऑफ द ईयर 2020” चुना गया है। कैंब्रिज डिक्शनरी अंग्रेजी सीखने के लिए दुनिया की शीर्ष शब्दकोश वेबसाइट है।

हाल ही में किसने फार्मूला वन कार रेस के बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020” का खिताब जीता है?
लुईस हैमिल्टन

हाल ही में 29 नवंबर को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस की “बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020” का खिताब ब्रिटेन के मर्सिडीज चालक लुइस हैमिल्टन ने जीता है। इस जीत के साथ इन्होंने फार्मूला वन के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही में किसे अमेरिका में प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है?
जेन पास्की

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान विदेश विभाग में प्रवक्ता रही जैन पास्की को अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन्हें अपना प्रेस सचिव नियुक्त किया है। अमेरिका की उप राष्ट्रपति भारतीय मूल की कमला हैरिस है।

नागालैंड का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
1 दिसंबर

1 दिसंबर 2020 को नागालैंड अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1 दिसंबर 1963 में नागालैंड देश का 16वां राज्य बना था। उस समय भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने नागालैंड को भारत संघ के राज्य के रूप में उद्घाटन किया था।

किस देश का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरोइड मिट्टी के सैंपल लेकर 6 दिसंबर 2020 को पृथ्वी पर वापस लौटेगा?
उत्तर – जापान

6 दिसंबर 2020 को जापान का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरोइड मिट्टी के सैंपल लेकर पृथ्वी पर वापस लौटेगा।
पिछले साल जून के अंत में जापान का यही स्पेसक्राफ्ट रायुगु के पास पहुंचा था।
तब से यह 20 किलोमीटर की ऊंचाई से इस की परिक्रमा कर रहा था।

हाल ही में किस राज्य में आदि महोत्सव 2020 की शुरुआत की गई है?
उत्तर – मध्य प्रदेश

1 दिसंबर को मध्य प्रदेश में 10 दिनों तक चलने वाला “आदि महोत्सव” की शुरुआत की गई है।
कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस वर्ष इस महोत्सव को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही की GDP में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है?
7.5%

ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.5% कीगिरावट दर्ज की है।

1 दिसंबर 2020 को सीमा सुरक्षा बल का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?
56वां

1 दिसंबर 2020 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) नहीं अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया है। 1 दिसंबर 1965 को इसकी स्थापना की गई थी। यह देश की पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आता है।

हाल ही में भारत की कौन सी फॉर्मास्युटिकल कंपनी हर साल स्पुतनिक V कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन से अधिक खुराक का निर्माण करेगी?
हेटेरो

हेटेरो भारत की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो हर साल स्पुतनिक V कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन से अधिक खुराक का अवैध निर्माण करेगी। इस कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय विपणन निदेशक बी. मुरली कृष्ण रेड्डी ने कहा है कि कंपनी भारत में क्लीनिकल परीक्षण के परिणामों की प्रतीक्षा कर रही है।

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
1 दिसंबर

प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष 2020 के विश्व एड्स दिवस का मुख्य विषय है :”Global solidarity, shared responsibility”।

Also Read- HPGK MOCK TEST, HPGK MOCK TEST-1, GK QUIZ MOCK TEST-1,

INDIAN GEOGRAPHY, PHYSIOGRAPHY OF INDIA, INDIAN RIVER SYSTEM,

GENERAL SCIENCE

महात्मा बुद्ध के बारे में जानें

पझोता आन्दोलन-1942, क्या था मंडी षड्यंत्र

सूर्य ग्रहण कैसे होता है , जाने क्या थी काल कोठरी की घटना, धामी गोली काण्ड,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!