CURRENT AFFAIRS

CURRENT AFFAIRS 12-11-2020

CURRENT AFFAIRS 12-11-2020

Current Affairs is very important component for the aspirants preparing for the various competitive examination. This website will provide Current Affairs Daily Dose to the aspirants. So keep scrolling this website on daily basis.

CURRENT AFFAIRS
CURRENT AFFAIRS

किस राज्य में भारत के सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिजका उद्घाटन किया गया है?
उत्तराखंड

हाल ही में उत्तराखंड राज्य में भारत के सबसे लंबे “सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज” का उद्घाटन किया गया है। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील पर बने देश के सबसे लंबे डोबरा चांठी मोटरेबल झूला पुल विकास का बड़ा द्वार है।

हाल ही में किस राज्य ने फसल अवशेषों को जलाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है?
उत्तर प्रदेश

हाल ही में उत्तर प्रदेश ने राज्य के कई हिस्सों में फसल के अवशेष जलाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें राज्य के किसानों से कहा गया है कि वे फसलों के अवशेष यानी कि पराली को ना जलाएं, इससे खाद बनाएं।

विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
10 नवंबर

प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को सर्वोच्च स्तर पर लाना है। साल 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद तथा यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।

हाल ही में एटानामक तूफान से कौन सा देश प्रभावित हुआ है?
ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला में एटा नामक तेज तूफान से भूस्खलन होने की वजह से 50 से अधिक लोग मारे गए हैं।
मध्य अमेरिकी देश में तूफान आने के बाद बाद में यह उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।

हाल ही में किस राज्य में परिवर्तनमनामक योजना की शुरुआत की गई है?
केरल

मछली पकड़ने वाले समुदाय की आजीविका में सुधार लाने के लिए केरल सरकार की तरफ से राज्य में “परिवर्तनम” नामक एक योजना की शुरुआत की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य समुद्र तट के किनारे युवाओं के आजीविका कौशल में सुधार करना है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
11 नवंबर

प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर को पूरे भारत देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती भी मनाई जाती है। 15 अगस्त 1947 से 02 फरवरी 1958 के मध्य मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के पहले शिक्षा मंत्री बने थे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
9 नवंबर

प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाना तथा समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं सलाह को प्रदान करना है।

हाल ही में दिल्ली एवं दिल्ली क्रिकेट संघ का नया कोषाध्यक्ष किसे चुना गया है?
शशि खन्ना

हाल ही में दिल्ली एवं दिल्ली क्रिकेट संघ का नया कोषाध्यक्ष शशि खन्ना को चुना गया है।
शशि खन्ना बीसीसीआई के पूर्व एक्टिंग अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी है।

. भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से किस देश को हटाने का स्वागत किया है?
उत्तर – सूडान

—–> भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से सूडान को हटाने का स्वागत किया है। 27 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से हटाने की औपचारिक सूचना सांसदों के पास भेजी थी।

12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किस यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे?
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!