Attorney General of India

Attorney General of India-GK

भारत का महान्यायवादी (Attorney General of India)

महान्यायवादी भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी व् देश का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है (Highest Legal Officer of Union Government of India) यह भारत सरकार को कानूनी सम्बंधित विषयों पर सलाह देता है (Article 78 & Article 78 of the constitution deals with Attorney General of India)

Attorney General of India

भारत के प्रथम महान्यायवादी (Attorney General) M. C. Setalvad रहे । 

भारत के 15 वें और वर्तमान  में महान्यायवादी के. के. वेणुगोपाल जी हैं। 

नियुक्ति (Appointment of Attorney General of India)

महान्यायवादी की नियुक्ति भारत  के राष्ट्रपति द्वारा(Appointed by President of India) की जाती है।  महान्यायवादी की नियुक्ति की व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 76 ( Article 76(1) )के अंतर्गत की गई है।

महान्यायवादी के कार्य (Functions of Attorney General of India) 

भारत का महान्यायवादी(Attorney General of India)  संसद के किसी भी सदन या उसकी समिति में बोल सकता है और उनकी कार्यवाहियों में भाग ले सकता है परन्तु उसे किसी भी सदन में मत देने का अधिकार प्राप्त नहीं है(Article 88 )।   

इंग्लैंड की ही तरह भारत में महान्यायवादी मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता। केंद्र में सरकार के बदलने पर वह इस्तीफा दे देता है, फिर अगली सरकार नामित व्यक्ति को राष्ट्रपति, महान्यायवादी के पद पर नियुक्त करता है।

   जिस समय भारत का राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेता है, उस समय महान्यायवादी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सरकार का पक्ष रखता है।  

  इसे भारत के सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार होता है।

महान्यायवादी बनने के लिए व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने की योग्यता रखनी ज़रूरी है। वह अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त बने रह सकता है अर्थात उसे राष्ट्रपति के द्वारा कभी भी हटाया जा सकता है वह राष्ट्रपति को कभी भी अपना त्यागपत्र सौंपकर पदमुक्त भी हो सकता है। 

  वह निजी प्रैक्टिस भी कर सकता है परन्तु सरकार के विरुद्ध न तो सलाह दे सकता है और न ही उसके विरुद्ध वकालत कर सकता है    संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत भारत प्रत्येक राज्य को अपने राज्य सरकार के लिए ऐसे ही अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति करनी होगी।    

महान्यायवादी की सहायता के लिए उसे 2 अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और 4 एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (Assisted two Solicitor General and Four Additional Solicitor General) प्रदान किया गए हैं। 

List of Attorney General Of India

Attorney General of India (Name)           Tenure
 1. M.C. Setalvad (longest term) 28 January 1950 – 1 March 1963
 2. C.K. Daftari 2 March 1963 – 30 October 1968
 3. Niren de 1 November 1968 – 31 March 1977
 4. S.V. Gupte 1 April , 1977 – 8 August 1979
 5. L.N. Sinha 9 August, 1979 – 8 August, 1983
 6. K. Parasaran 9 August 1983 – 8 December 1989
 7. Soli Sorabjee (shortest tenure) 9 December 1989 – 2 December 1990
 8. J. Ramaswamy 3 December , 1990 – November 23, 1992
 9. Milon K. Banerji 21 November 1992 – 8 July 1996
 10. Ashok Desai 9 July 1996 – 6 April 1998
 11. Soli Sorabjee 7 April 1998 – 4 June 2004
 12. Milon K. Banerjee 5 June 2004 – 7 June 2009
 13. Goolam Essaji Vahanvati 8 June 2009 – 11 June 2014
 14. Mukul Rohatgi 12 June, 2014 – 30 June 2017
 15. K.K. Venugopal 30 June  2017 till date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!