CURRENT AFFAIRS

CURRENT AFFAIRS 19-11-2020

CURRENT AFFAIRS 19-11-2020

Current Affairs is very important component for the aspirants preparing for the various competitive examination. This website will provide Current Affairs Daily Dose to the aspirants. So keep scrolling this website on daily basis.

CURRENT AFFAIRS
Current Affairs

हाल ही में आरबीआई (RBI) ने पंजाब नेशनल बैंक पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?
एक करोड़ रुपए

भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का उल्लंघन करने के आरोप के कारण, भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

किसने हाल ही में डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के 147वें सत्र की अध्यक्षता की है?
डॉ० हर्षवर्धन

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के 147वें सत्र की अध्यक्षता की है।

हाल ही में फीफा ने किस देश में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप को कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दिया है?

 भारत

भारत में होने वाले अंडर 17 महिला विश्व कप को कोविड-19 की वजह से फीफा ने स्थगित कर दिया है।
अब वर्ष 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप तथा कोस्टा रिका 2022 अंडर-20 महिला विश्वकप की मेजबानी भारत करेगा।

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस किस देश में स्थित है?
नीदरलैंड

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस, नीदरलैंड के हेग में स्थित है। इस न्यायालय के वर्तमान सदस्य के रूप में जापान, चीन, स्लोवाकिया तथा युगांडा के न्यायाधीशों को फिर से चुना गया है। यह 15 सदस्यीय विश्व न्यायालय देशों के बीच हुए विवादों को निपटाने का प्रयास करता है।

हाल ही में किस राज्य की पूर्व उप राज्यपाल का हाल ही में निधन हो गया है?
पुडुचेरी

हाल ही में पुदुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल तथा हरियाणा की पहली महिला सांसद चंद्रावती का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह सर्व प्रथम वर्ष 1954 में अविभाजित पंजाब के बधरा से विधायक बनी थी।

हाल ही में बिहार का नया डिप्टी सीएम कौन बना है?
रेणु देवी

हाल ही में बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ रेणु देवी ने ग्रहण की है।
इसके साथ ही वह बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम भी बन गई है।

किस राज्य सरकार ने हाल ही में गायों के संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट के गठन का फैसला किया है?
मध्य प्रदेश

गायों के शिक्षण के लिए गौ कैबिनेट के गठन का फैसला मध्यप्रदेश सरकार ने किया है।
गौ कैबिनेट में 6 विभागों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2020 कब मनाया गया है?
13 नवंबर

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2020 इस वर्ष 13 नवंबर को मनाया गया है। इस वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय है :- “कोविड-19 के लिए आयुर्वेद”। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

हाल ही में किस ने ए प्राॅमिस्ड लैंडकिताब का विमोचन किया है?
बराक ओबामा

हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब “ए प्राॅमिस्ड लैंड” का विमोचन किया है।
इस किताब में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की गई है।
वर्ष 2009 से 2017 तक बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे।

विश्व वयस्क दिवस कब मनाया जाता है?
18 नवंबर

प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को विश्व भर में विश्व वयस्क दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक आज दुनिया में 60 से अधिक 600 मिलियन लोग हैं यह आंकड़ा अगले 11 वर्षों में दोगुना होने की उम्मीद जताई गई है।

Also Read-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!