CURRENT AFFAIRS

CURRENT AFFAIRS-AUGUST 2020

CURRENT AFFAIRS-AUGUST 2020

Questionहाल ही में किसे जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है?


Answer. – मनोज सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
जिनका जन्म 1 जुलाई 1959 को गाजीपुर के मोहनपुरा में हुआ था।

Questionहाल ही में मणिपुर राज्य का मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है?


Answer – डॉ. राजेश कुमार

मणिपुर के राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला द्वारा राजेश कुमार को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में मुख्य सचिव जे.सुरेश बाबू 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत् हो रहे हैं। राजेश कुमार एक एमबीबीएस डॉक्टर भी है।

Questionहाल ही में किस देश के पूर्व राजनीतिज्ञ तथा नोबेल पुरस्कार विजेता जाॅन ह्यूम का निधन हो गया है?


Answer – आयरलैंड

हाल ही में आयरलैंड के पूर्व राजनीतिज्ञ तथा नोबेल पुरस्कार विजेता जाॅन ह्यूम का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इन्हीं उत्तरी देश आयरलैंड में विद्रोहियों के साथ समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह 1970 में स्थापित सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में भी थे

Questionकिस देश द्वारा जारी नया राजनीतिक नक्शा में जम्मू कश्मीर-लद्दाख-जूनागढ़ को अपना क्षेत्र दिखाया गया है?

Answer – पाकिस्तान

हाल ही में पाकिस्तान ने अपना नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। जिसमें भारतीय इलाकों जम्मू कश्मीर, लद्दाख तथा गुजरात के जूनागढ़ को अपने नक्शे में शामिल किया गया है। इससे पहले नेपाल ने भी अपना नया मानचित्र जारी किया था जिसमें भारत के लीपुलेख, कालापानी व लिंपियाधुरा को अपने हिस्से में दिखाया था।

TRY THIS- HPGK MOCK TEST, BLACK HOLE TRAGEDY

Questionसिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 में किसने टॉप किया है?

Answer– प्रदीप सिंह

4 अगस्त 2020 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी किए गए परिणाम में सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। सिविल सेवाओं में IFS, IAS तथा IPS के लिए कुल 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

Questionहिरोशिमा दिवस तथा जापान में शांति दिवस के रूप में कब मनाया जाता है?


Answer – 6 अगस्त

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस तथा जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया गया था जिससे वहां पर सब कुछ तबाह हो गया था।

Questionकिस राज्य द्वारा हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा?

Answer – उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य हाल ही में हिम तेंदुआ शिक्षण केंद्र स्थापित करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को अधिक बढ़ावा देना है। हाल ही में उत्तरकाशी तथा पिथौरागढ़ जिले में हिम तेंदुए बड़ी संख्या में देखने को मिले हैं।

Questionअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने हैं?

Answer – इयोन मोर्गन

हाल ही में इयोन मोर्गन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।इन्होंने 213 छक्के लगाए हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 211 छक्के लगाए है।

Questionहिरोशिमा दिवस तथा जापान में शांति दिवस के रूप में कब मनाया जाता है?

Answer – 6 अगस्त

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस तथा जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया गया था जिससे वहां पर सब कुछ तबाह हो गया था।

Questionहाल ही में “नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा” के पूर्व निदेशक का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, इनका नाम है?

Answer– इब्राहिम अलकाजी

रंगमंच के निदेशक तथा निर्माता व नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अलकाजी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इनको 1966 में पद्मश्री, 1991 में पद्म भूषण जैसे कई पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

INDIAN RIVER SYSTEM,

Question- हाल ही में किस देश के पूर्व राजनीतिज्ञ तथा नोबेल पुरस्कार विजेता जाॅन ह्यूम का निधन हो गया है?

Answer – आयरलैंड

—–> हाल ही में आयरलैंड के पूर्व राजनीतिज्ञ तथा नोबेल पुरस्कार विजेता जाॅन ह्यूम का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इन्हीं उत्तरी देश आयरलैंड में विद्रोहियों के साथ समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह 1970 में स्थापित सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में भी थे।

Also Read –

HPGK MOCK TEST, BLACK HOLE TRAGEDY, INDIAN RIVER SYSTEM, SUPREME COURT OF INDIA, LOK SABHA, RAJYA SABHA, CAG, DHAMI GOLI KAAND,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!