Venus

VENUS

VENUS

Venus – Video
  • शुक्र ग्रह यानि की Planet Venus सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक का ग्रह है।
  • रात्रि के आकाश में चंद्रमा के बाद शुक्र दूसरे नंबर का सबसे चमकीला ऑब्जेक्ट(Brightest Object) है।
  • शुक्र ग्रह आप आसानी से शाम के वक्त  पश्चिम(West) में और सुबह के वक्त पूर्व दिशा(East) में देख सकते हैं।
  • शुक्र ग्रह को सुबह का सितारा या मोर्निंग स्टार(Morning Star) और शाम का तारा (Evening Star)भी कहते हैं।
  • शुक्र उन पांच ग्रहों में से एक है जिन्हें हमे देखने के लिए किसी टेलिस्कोप की आवश्यकता नहीं होती यह हमें नंगी आंखों से भी दिखाई दे जाते है।
  • शुक्र ग्रह को पूरी रात भर देख पाना संभव नहीं है यह रोमन देवी वीनस के नाम पर रखा गया है जो कि प्रेम और सुंदरता की देवी (Goddess of Beauty and Love)है।
  • शुक्र दूसरा सबसे बड़ा टेरेस्टेरियल प्लेनेट(Terrestrial Planet) है इसे पृथ्वी का  सिस्टर प्लानेट(Also called Sister Planet of Earth) भी कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी और शुक्र ग्रह आकार, द्रव्यमान गुरुत्वाकर्षण शक्ति लगभग एक समान है।
  • शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक वाला ग्रह (Venus is the closest planet to Earth) है ।

IMPORTANT FACTS ABOUT VENUS

Venus
Venus Earth Size Comparison
  • शुक्र गृह आकार में पृथ्वी से थोडा ही छोटा है।
  • शुक्र ग्रह का व्यास (Diameter) 12,104 km है जो की पृथ्वी के व्यास से मात्र 500 किमी ही कम है ।
  • शुक्र ग्रह का कोई भी चंद्रमा नहीं है(Venus has no satellite)।
  • शुक्र ग्रह का द्रव्यमान(Volume)  पृथ्वी के द्रव्यमान का 81.5% है ।
  • शुक्र ग्रह सूर्य से 108,209,475 km की दूरी पर स्थित है।

ROTATION AND REVOLUTION OF VENUS

  • शुक्र ग्रह बाकी ग्रहो की तुलना में विपरीत दिशा(Rotates Clockwise) में  घूर्णन करता है।
  • शुक्र ग्रह का घूर्णन सौर मंडल में सभी ग्रहों के घूर्णन से धीमा है ।
  • शुक्र ग्रह पर 1 वर्ष पृथ्वी के एक वर्ष से छोटा होता है, यह केवल 225 पृथ्वी दिनों के बराबर होता है अर्थात शुक्र ग्रह को सूर्य का एक चक्कर (Revolution)लगाने में  225 दिन लगते हैं।
  • शुक्र ग्रह पर एक दिन (Solar Day – Time between Sun Rise and Sun Set) बहुत लंबा होता है, यह पृथ्वी के 117 दिनों के बराबर होता है।
  • शुक्र ग्रह का एक दिन उसके 1 वर्ष से लंबा होता है, जब पृथ्वी में 1 दिन 24 घंटे का होता है तथा 1 वर्ष 365 दिनों का होता है लेकिन शुक्र ग्रह पर एक दिन  पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर होता है, और शुक्र ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में पृथ्वी के 225 दिन लगाता है, इस तरह शुक्र ग्रह पर एक दिन 1 वर्ष से बड़ा होता है।
  •  शुक्र ग्रह का क्रोड लोहे(Core is made up of Iron) का बना है तथा इसका आंतरिक भाग मेंटल चट्टानों का बना हुआ है शुक्र ग्रह की सतह सिलिकेट पदार्थ की बनी हुई है शुक्र की अधिकतर सतह ज्वालामुखी गतिविधि द्वारा निर्मित नजर आती है।

ATMOSPHERE OF VENUS

Venus
Cloudy Venus
  • .शुक्र ग्रह के वायुमंडल में 90-95% कार्बन डाइऑक्साइड पाई जाती है शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है,शुक्र ग्रह की सतह का औसत तापमान(Average Temperature) 462 डिग्री सेल्सियस रहता है।
  • शुक्र ग्रह में तापमान दिन और रात के समय लगभग बराबर रहता है शुक्र का  वायुमंडल अत्यंत घना है, जो मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन की एक छोटी मात्रा से मिलकर बना है। वायुमंडलीय द्रव्यमान पृथ्वी पर के वायुमंडल की तुलना मे 93 गुना है, जबकि ग्रह के सतह पर का दबाव पृथ्वी पर के सतही दबाव की तुलना मे 92 गुना है- यह दबाव पृथ्वी के महासागरों की एक किलोमीटर करीब की गहराई पर पाये जाने वाले दबाव के बराबर है। सतह पर घनत्व 65 किलो/घनमीटर है (पानी की तुलना में 6.5%) | यहां का CO2-बहुल वायुमंडल, सुल्फर डाइऑक्साइड  के घने बादलों के साथ-साथ, सौर मंडल का सबसे शक्तिशाली Green House Effect  उत्पन्न करता है और कम से कम 462 °C (864 °F) का सतही तापमान पैदा करता है।
  • शुक्र ग्रह पूरी तरह से सल्फ्यूरिक एसिड( H2SO4) के घने बादलों से ढका रहता है इसी कारण शुक्र को Veiled Planet (Veil’ जिसका अर्थ है अस्पष्ट या ढका हुआ )।
  • शुक्र ग्रह में 1600 से भी ज्यादा ज्वालामुखी हैं जो की किसी भी गृह में सबसे ज्यादा हैं ।

Gravitation Force of Venus

  • नासा के अनुसार शुक्र ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति 8.87 m/s2 है।
  • शुक्र पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी की तुलना में 90% प्रतिशत ही है , उदाहरण के लिए पृथ्वी पर यदि किसी वस्तु का भार 100 Kg है तो शुक्र पर उस वस्तु का भार 90 Kg ही होगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!